हल्द्वानी। जेल में खुलेगा इग्नू सेंटर, पढ़ाई कर सकेंगे कैदी

हल्द्वानी। देहरादून, सितारगंज और हरिद्वार जेलों में सफलतापूर्वक संचालित हो रहे शिक्षा कार्यक्रम के बाद अब हल्द्वानी जेल समेत अन्य जेलों में भी कैदियों के लिए पढ़ाई का अवसर उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू हो गई है। जेल अधीक्षक प्रमोद पांडे के अनुसार, उच्च अधिकारियों के निर्देश पर हल्द्वानी जेल में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) का अध्ययन केंद्र खोलने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। फिलहाल, करीब 28 कैदियों ने पढ़ाई करने की इच्छा जताई है, जिसके चलते जेल प्रशासन ने उच्च अधिकारियों को पत्र भेजकर औपचारिक स्वीकृति मांगी है। अगर सब कुछ योजना के मुताबिक रहा, तो अप्रैल से हल्द्वानी जेल में इग्नू सेंटर काम करना शुरू कर देगा। हालांकि, यदि यहां सेंटर खोलने में किसी तरह की बाधा आती है, तो कैदियों को सितारगंज जेल में पहले से संचालित इग्नू सेंटर से जोड़ा जाएगा और वहीं पर उनकी परीक्षा करवाई जाएगी। जेल प्रशासन का मानना है कि यह पहल कैदियों के जीवन को एक नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और उन्हें भविष्य के लिए बेहतर अवसर प्रदान करेगी।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…