नाले में मिला नर कंकाल, क्षेत्र मची सनसनी

Spread the News

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के कमेटिया नाले में नर कंकाल मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मरने वाले ने आत्महत्या की या फिर उसकी हत्या की गई है ये पहली तो पुलिस की जांच के बाद ही सुलझेगी। कंकाल पर लोअर-टीशर्ट थी। पुलिस ने कंकाल को मोर्चरी भेज जांच शुरू कर दी है। दामुवादूंगा वार्ड 36 और 37 के पीछे घने जंगल से होते हुए बरसाती कमेटिया नाला गुजरता है। मंगलवार को कुछ महिलाएं लकड़ी लाने के लिए जंगल गई तो उनकी नजर नाले में पड़ी मानव खोपड़ी पर पड़ी पास ही लोअर टीशर्ट में पूरा कंकाल पड़ा था। जिसे देख महिलाएं काफी डर गई। उन्होंने नाले में कंकाल की सूचना तुरंत क्षेत्र में लोगों को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस टीम के साथ पहुंचे खेड़ा चौकी प्रभारी मनोज कुमार ने कपड़ों के आधार पर मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस के अनुसार आस पास किसे की गुमशुदगी की भी कोई जानकारी नहीं है। काठगोदाम थानाध्यक्ष दीपक बिष्ट ने बताया कंकाल पर मिले कपड़ों से शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मृतक का डीएनए सैंपल भेजा जाएगा जिससे पहचान में मदद मिलेगी।

स्थानीय लोगों ने बताया जहां कंकाल मिला है वहां नशेड़ियों का अड्डा है। अक्सर यहां नशेड़ी युवक शराब, चरस,  स्मैक आदि का नशा करते रहते हैं। कुछ समय पहले इनसे परेशान होकर स्थानीय लोगों ने यहां प्रदर्शन भी किया था जिसके बाद पुलिस के सक्रिय रहने से नशेड़ियों का यहां आना कुछ कम हो गया था लेकिन बाद में फिर नशेड़ी यहां पहुंचने लगे। लोगों ने आशंका जताई है कि शायद नशे के कारण ही मृतक की हत्या हुई हो।

दूसरी और कंकाल को देखकर लगता है जैसे यह काफी पुराना हो। कंकाल के कहीं और से नाले में बह कर आने की भी प्रबल संभावना है। अब यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा की शवनाले में बह कर आया या हत्या करने के बाद शव को नाले में फेंक दिया गया।

  • Related Posts

    कुमाऊं कमिश्नर ने निरीक्षण कर एसआईआर संबंधित कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त कुमाऊँ दीपक रावत ने गुरुवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत खालसा इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका महाविद्यालय तथा एमबी इंटर कॉलेज में एसआईआर कार्यों…

    ट्रांजिट कैम्प में हुई हत्या का हुआ सनसनीखेज खुलासा, पांच हजार के लिए करीबी दोस्त सुनील ने कर डाली अनिल की हत्या……

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्रान्तर्गत शिवनगर स्थित निर्माणाधीन मकान के पास मिले अज्ञात युवक के शव मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस…