12 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपियों को 24 घंटे में किया गिरफ्तार……..

Spread the News

हल्द्वानी। कोतवाली क्षेत्र से लापता किशोरी के साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि रात्रि में परिजनों से नाराज होकर घर से निकली युवती रोडवेज बस स्टेशन हल्द्वानी के सामने बर्फ वाली गली में अकेली खड़ी थी। तभी उसके अकेलेपन का फायदा उठाकर एक युवक उसे मुखानी स्थित स्टूडियो में ले गया और रात भर उसके साथ दरिंदगी की और बाद में उसे गली में ही वापस छोड़ दिया। इसके बाद किशोरी मटर गली स्थित डीके पार्क पहुंची जहां से उसे बहला फुसलाकर दूसरा युवक अपने साथ सितारगंज के शक्तिफार्म ले गया, और उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाल दोनों आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र निवासी 12 वर्षीय किशोरी का अपनी बड़ी बहन के साथ झगड़ा हो गया। इससे नाराज होकर 29 जुलाई देर रात किशोरी घर से निकल गई थी। सुबह उसकी मां ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। एसएसपी डॉ.मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से खोजबीन शुरू की। दो युवक अलग अलग समय पर किशोरी के साथ सीसीटीवी में नजर आए। उनकी पहचान विक्रम सिंह निवासी कुसुमखेड़ा और सौरभ बिष्ट निवासी त्रिलोकपुर गौलापार के रूप में हुई। दोनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की।

पूछताछ में आरोपी विक्रम ने बताया कि रात किशोरी उसे रोडवेज के सामने बर्फ वाली गली में मिली, जिसे वह गाड़ी में अपने मुखानी स्थित स्टूडियो ले गया। जहां रात भर उसके साथ संबंध बनाए। इसके बाद सुबह बर्फ वाली गली में ही छोड़ दिया। इसके बाद सौरभ बिष्ट किशोरी को शक्तिफार्म ले गया और दुष्कर्म किया। बाद में वह किशोरी को हल्द्वानी छोड़ कर चला गया। किशोरी का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना में प्रयुक्त आरोपी विक्रम का वाहन भी सीज कर दिया गया है।

किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। दोनों आरोपियों पर पाक्सो में प्राथमिकी दर्ज की गई है। न्यायालय में पेशी के बाद आरोपियों को जेल भेजा गया है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…