नशे में वाहन चलाना पड़ा भारी, कार सीज, चालक गिरफ्तार…..

Spread the News

हल्द्वानी। SSP नैनीताल के निर्देशन में जनपद में चलाए जा रहे *”ऑपरेशन प्रहार”* अभियान के तहत नशे में वाहन चलाने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

इसी क्रम में दिनांक *30.07.2026* को *कोतवाली काठगोदाम पुलिस टीम* द्वारा मल्ला काठगोदाम क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने *वाहन संख्या UP 70 FT 6415 (वैगनआर)* के चालक चंदन कुमार पुत्र दिवाकर झा, निवासी इंदिरापुरम, गाजियाबाद को अत्यधिक नशे की अवस्था में वाहन चलाते हुए पाया।

चालक द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर नशे की हालत में वाहन चलाकर आमजन की सुरक्षा को गंभीर खतरे में डालने पर पुलिस ने *धारा 185/207 मोटर वाहन अधिनियम* के अंतर्गत तत्काल कार्रवाई करते हुए वाहन को सीज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।

*नैनीताल पुलिस आमजन से अपील करती है कि नशे की हालत में वाहन न चलाएं। आपका एक गलत निर्णय स्वयं के साथ-साथ अन्य लोगों के जीवन को भी खतरे में डाल सकता है। यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।

  • Related Posts

    नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 वर्ष का कठोर कारावास…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नाबालिग से दुष्कर्म मामले में विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो)/अपर सत्र न्यायाधीश सविता चमोली की अदालत ने आरोपी सुरेश चौधरी मूल निवासी मंगलापुरी पश्चिमी चंपारण (बिहार) को 20 साल…

    होमस्टे और गेस्ट हाउस पर प्रशासन की कार्रवाई, मानकों का उल्लंघन करने वाली तीन इकाइयों पर 10 -10 हजार का जुर्माना…..

    Spread the News

    Spread the Newsनैनीताल। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के क्रम में जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा नैनीताल नगर क्षेत्र में संचालित होम स्टे…