हल्द्वानी। कमलुवागांजा क्षेत्र में सड़क किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मुखानी पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
शुक्रवार सुबह पुलिस को कमलुवागांजा क्षेत्र में खन्ना होटल के निकट युवक का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। जांच में युवक के शरीर पर कोई गंभीर चोट नहीं मिली। मृतक की पहचान दीपक भट्ट (41) पुत्र उर्वादत्त भट्ट निवासी इंदिरापुरम कॉलोनी हरीपुर नायक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दीपक शराब पीने की आदी था और उसका उपचार चल रहा था। चिकित्सकों ने उसे शराब पीने को मना किया था। बीती रात वह घर से बाहर चला गया था लेकिन वापस नहीं लौटा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।






