गंगा में डूब रहे कांवड़िये के लिए देवदूत बनी एसडीआरएफ, सुरक्षित रेस्क्यू कर बचाई जान….

Spread the News

हरिद्वार। कांवड़ यात्रा के दौरान जनपद हरिद्वार के कांगड़ा घाट पर गंगा के तेज प्रवाह में डूब रहे युवक को एसडीआरएफ ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। युवक की जान बचने पर उसके परिजनों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं ने SDRF टीम का आभार व्यक्त किया।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को SDRF को एक कांवड़िये के गंगा नदी में डूबने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही मौके पर तैनात SDRF की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रेस्क्यू अभियान प्रारंभ किया।

SDRF टीम ने अत्यंत सूझबूझ एवं दक्षता का परिचय देते हुए डूब रहे युवक योगेश पुत्र सज्जन (उम्र 19 वर्ष), निवासी जनपद जींद, हरियाणा को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया।

उक्त रेस्क्यू अभियान में अपर उप निरीक्षक आशिक अली, आरक्षी नितेश खेतवाल, आरक्षी सुरेन्द्र एवं तकनीशियन अंकित पाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। टीम की त्वरित प्रतिक्रिया एवं पेशेवर रेस्क्यू कौशल के कारण एक संभावित दुर्घटना टल गई।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…