गैंगरेप प्रकरण में फरार 03 अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा, मुठभेड़ में एक घायल……

Spread the News

रुद्रपुर। कोतवाली रुद्रपुर क्षेत्र में हुई गैंगरेप की गंभीर घटना के बाद SSP ऊधमसिंहनगर अजय गणपति द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण एवं अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों को सख्त निर्देश दिए गए थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में गठित पुलिस टीमों द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश, सुरागरसी एवं सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

इसी क्रम में दिनांक 27 जुलाई 2026 की देर रात्रि को कोतवाली रुद्रपुर पुलिस द्वारा चौकी बगवाड़ा क्षेत्र में सघन चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल पर आ रहे तीन संदिग्ध युवकों को रोकने का प्रयाश किया गया। पुलिस को देखकर अभियुक्त भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा उनका पीछा कर घेराबंदी किए जाने पर अभियुक्तों ने पुलिस पर जानलेवा फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। पुलिस द्वारा गई जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त गुरबाज उर्फ मानु(23) पुत्र प्रीतम सिंह के पैर में गोली लगी। घायल अभियुक्त को तत्काल पुलिस अभिरक्षा में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। वही पुलिस ने अन्य दो अभियुक्तों जोगा सिंह(24) पुत्र रंजीत सिंह, निवासी ग्राम अज्जूवाला, थाना मिलक खानम, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) और रविंदर(19) पुत्र फुम्मन सिंह, निवासी ग्राम अज्जूवाला, थाना मिलक खानम, जनपद रामपुर (उत्तर प्रदेश) को भी अवैध तमंचे एवं जिंदा कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्तों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…