बृहस्पतिवार को जिले में भारी बारिश की चेतावनी, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के दिए निर्देश…..

Spread the News

हल्द्वानी। मौसम विभाग देहरादून द्वारा 30 जुलाई बृहस्पतिवार को नैनीताल जिले में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होनें कहा है कि भूस्खनल क्षेत्रों में मार्ग में मलुवा आने से यातायात बाधित होने के दृष्टिगत गिरे पेडों एवं मलुवा को त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने लोनिवि के अधिकारियों को संवेदनशील मोटर मार्गों पर जेसीबी एवं गैंग कार्मिको की चौबीसों घंटे तैनाती के निर्देश दिये। उन्होंने कहा अधिकारी मुख्यालय पर हाई अलर्ट पर रहेंगे तथा मोबाइल फोन चौबीसों घंटे ऑन रखेेगें तथा तहसील स्तर पर क्यूआर टीमें अलर्ट मोड पर रहेंगी।

उन्होंने कहा कि किसी भी आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए आवश्यक संसाधनों और व्यवस्थाओं को पहले से तैयार रखा जाए, ताकि जरूरत पड़ने पर तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया जा सके।

जिलाधिकारी ने आपदा या आपातकालीन स्थिति में सूचना देने के लिए जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबरों 05942-231178 /79/81 मोबाइल नम्बर 8272080884 या टोल-फ्री नंबर 1077 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

  • Related Posts

    थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी बने को निरीक्षक एसएसपी और एसपी ने कंधों पर सजाए सितारे….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी की *उपनिरीक्षक (Sub Inspector)* से *निरीक्षक (Inspector)* पद पर पदोन्नत होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय, हल्द्वानी में पदोन्नति उपरांत ‘पीपिंग सेरेमनी’ का…

    फंदे से लटका मिला किशोरी का शव,जांच में जुटी पुलिस………

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। कमरे में किशोरी का शव फंदे से लटका मिलने से हड़कंप मच गया। परिजन तुरंत उसे अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।…