हल्द्वानी: नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, नाली पर हुए अवैध निर्माण को किया ध्वस्त

Spread the News

हल्द्वानी। कालाढूंगी रोड पर नगर निगम द्वारा नाली के ऊपर हुए अतिक्रमण को तोड़ा गया। नगर निगम की ओर से शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को  नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में कालाढूंगी रोड पर सफाई अभियान के दौरान फुटपाथ पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। निगम की टीम ने रोड किनारे बनी अवैध सीढ़ियों को ध्वस्त कर दिया नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने बताया कि हल्द्वानी शहर को स्वच्छ और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम लगातार कार्रवाई कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फुटपाथ पर किए गए अवैध निर्माण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी नगर निगम की इस कार्रवाई से स्थानीय लोगों में मिला-जुला असर देखा गया। जहां कुछ लोगों ने अभियान का समर्थन किया, वहीं कुछ दुकानदारों और स्थानीय निवासियों ने इसे लेकर असंतोष भी जाहिर किया। हालांकि, नगर निगम का कहना है कि शहर को व्यवस्थित और सुंदर बनाने के लिए यह आवश्यक कदम है। नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें और सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

  • Related Posts

    जंगल में लकड़ी बिनने गई महिला को हाथी ने कुचला,मौत…..

    Spread the News

    Spread the Newsपंतनगर। टांडा रेंज के जंगल में लकड़ी लेने गई महिला को जंगली हाथी ने कुचला डाला। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने…

    मुख्यमंत्री की धर्मांतरण पर जीरो टॉलरेंस नीति पर SSP की सख्त कार्रवाई, आरोपी इब्राहिम गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the Newsलालकुआं। क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दिनांक 29/04/2026 को…