हल्द्वानी- महिला सुरक्षा पर प्रशाशन सख्त, सिटी मजिस्ट्रेट और आरटीओ प्रवर्तन ने चलाया अभियान, ऑटो और ई-रिक्शा पर कार्रवाई

Spread the News

हल्द्वानी: शहर में महिला सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा जारी एसओपी का पालन न करने पर प्रशासन और आरटीओ विभाग ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई की। सोमवार को कालाढूंगी रोड, नैनीताल रोड और वर्कशॉप लाइन समेत विभिन्न क्षेत्रों में 100 से अधिक ऑटो और ई-रिक्शा के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई।

सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई और आरटीओ प्रवर्तन अधिकारी गुरदेव सिंह ने बताया कि महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सभी ऑटो और ई-रिक्शा चालकों को सत्यापन कराने और निर्धारित ड्रेस कोड अपनाने के निर्देश दिए थे। बावजूद इसके कई चालकों ने एसओपी का पालन नहीं किया, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। प्रशासन ने साफ किया है कि यदि चालक नियमों का पालन नहीं करते हैं, तो आगे और सख्त कदम उठाए जाएंगे। महिला सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…