विद्यालय जा रहे जीआईसी प्रधानाचार्य की हत्या, इलाके में दहशत……

Spread the News

बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आई है। यहां पैदल स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना से क्षेत्र में दहशत और भय का माहौल है।

जानकारी के अनुसार राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला के प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा रोजाना की तरह शुक्रवार को विद्यालय जा रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में घात लगाकर बैठे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने उन पर धारदार हथियार से ताबड़तोड़ कई वार कर दिए। हमले में घायल प्रधानाचार्य लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। वहीं घटना को अंजाम देने के पश्चात आरोपी वहां से फरार हो गया। आनन-फानन में परिजन और स्थानीय लोग उन्हें अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। सीओ मनीष शर्मा ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है वहीं आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

  • Related Posts

    मछली बेचने के विवाद में युवक की हत्या, पिता-पुत्र को उम्रकैद…..

    Spread the News

    Spread the Newsचार साल पुराने हत्याकांड में अदालत का फैसला, दोनों पर एक-एक लाख रुपये जुर्माना रुद्रपुर। किच्छा में मछली बेचने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के…

    राधा-कृष्ण के भजनों से गूंजा जज फार्म, धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्म की छठी.Video…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जन्माष्टमी के छठे दिन ऑल इंडिया लीनस क्लब प्रयास एवं उड़ान की ओर से कृष्ण जन्मोत्सव की छठी धूमधाम से मनाई गई। क्लब अध्यक्ष सोनू जोशी एवं…