घर में टीवी देख रहे बुजुर्ग पर गुलदार का हमला, बेटी की बहादुरी से बची जान……

Spread the News

चंपावत। जिला मुख्यालय के ग्राम पंचायत सिमल्टा में घर में टीवी देख रहे बुजुर्ग पर घात लगाए बैठे गुलदार ने घात हमला कर दिया। घर में मौजूद बेटी की बहादुरी और सूझबूझ से बुजुर्ग की जान बच सकी।

जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को चंपावत जिला मुख्यालय के सिमल्टा गांव में सुरेश चंद्र पांडे (64) पुत्र लक्ष्मी दत्त पांडे रात को अपने घर में टीवी देख रहे थे तभी घर के बाहर घात लगाकर बैठे गुलदार ने घर के अंदर ही उन पर हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग गंभीर घायल हो गए। इस दौरान मायके आई बुजुर्ग की बेटी किरन पांडे अपने पिता की ढाल बनकर खड़ी हो गई। किरन ने साहस दिखाते हुए पिता को तेंदुए से बचाने के साथ ही उसे घर के अंदर ही कैद कर दिया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। देर रात तक चले रेस्क्यू अभियान मे टीम ने तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया। उप प्रभागीय वनाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि घायल को तत्काल चंपावत जिला अस्पताल में ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। मायके आई हुई उनकी बेटी की बहादुरी के कारण पिता की जान बच गई और तेंदुए को भी बेटी ने घर के अंदर कैद कर दिया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बाल बाल बच गया।

  • Related Posts

    आबादी में तेंदुए की चहलकदमी से दहशत, वीडियो वायरल……

    Spread the News

    Spread the Newsकाशीपुर। शहर के ग्रामीण क्षेत्रों में तेंदुओं की चहलकदमी से लोगों में दहशत बनी हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।…

    विद्यालय जा रहे जीआईसी प्रधानाचार्य की हत्या, इलाके में दहशत……

    Spread the News

    Spread the Newsबागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला से एक सनसनीखेज मामला सामने आई है। यहां पैदल स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई।…