पंखे में आ रहे करंट की चपेट में आकर 8वीं के छात्र की मौत……

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। जिले के पंतनगर से एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। यहां l पंखे में आ रहे करंट की चपेट में आकर 8 वीं के छात्र की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जाकारी के अनुसार पंतनगर विश्वविद्यालय परिसर की नगला डेयरी कॉलोनी निवासी अंगद सिंह विश्वविद्यालय के शैक्षणिक डेयरी फार्म में ठेका कर्मी के रूप में कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार को उनका 14 वर्षीय पुत्र आदित्य सिंह घर में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक स्टैंडिंग पंखा उसके ऊपर गिर पड़ा। आदित्य पंखे में आ रहे करंट की चपेट में आ गया और बेहोश हो गया।

परिजन तुरंत उसे पंतनगर विश्वविद्यालय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। आदित्य की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

  • Related Posts

    मछली बेचने के विवाद में युवक की हत्या, पिता-पुत्र को उम्रकैद…..

    Spread the News

    Spread the Newsचार साल पुराने हत्याकांड में अदालत का फैसला, दोनों पर एक-एक लाख रुपये जुर्माना रुद्रपुर। किच्छा में मछली बेचने को लेकर हुए विवाद में युवक की हत्या के…

    राधा-कृष्ण के भजनों से गूंजा जज फार्म, धूमधाम से मनाई कृष्ण जन्म की छठी.Video…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जन्माष्टमी के छठे दिन ऑल इंडिया लीनस क्लब प्रयास एवं उड़ान की ओर से कृष्ण जन्मोत्सव की छठी धूमधाम से मनाई गई। क्लब अध्यक्ष सोनू जोशी एवं…