हत्या को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास, 2 शातिर अभियुक्त गिरफ्तार……

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। SSP अजय गणपति के कुशल निर्देशन में कोतवाली जसपुर पुलिस ने हत्या की सनसनीखेज घटना का मात्र 48 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए घटना में शामिल 02 शातिर हत्यारोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।

जानकारी के मुताबिक दिनांक 10.07.2026 को समय लगभग 10:00 बजे थाना जसपुर को डायल-112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ठाकुरद्वारा चुंगी के पास खेड़ा वाली रोड पर एक सड़क दुर्घटना हुई है, जिसमें एक कार चालक द्वारा मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी गई है। दुर्घटना में मोटरसाइकिल पर सवार तीन व्यक्ति घायल हो गए हैं जबकि कार चालक मौके से फरार हो गया है।

सूचना पर कोतवाली जसपुर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर सड़क किनारे नहर में पड़ी एक मोटरसाइकिल को ऑलिव ने अपने कब्जे में लेकर पड़ी घायल व्यक्तियों की जानकारी प्राप्त करने हेतु सरकारी अस्पताल जसपुर सहित अन्य चिकित्सालयों में जानकारी जुटाई गई, किन्तु घायल व्यक्तियों के संबंध में कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो सकी।

दिनांक 11.07.2026 को घायल नितिन कुमार, निवासी मोहल्ला जुलाहन, थाना जसपुर, ऊधमसिंहनगर के पिता बनारसी दास द्वारा थाना जसपुर में बताया गया कि उक्त घटना में घायल उनके पुत्र नितिन कुमार की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कोई सड़क दुर्घटना नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या है,जिसे पुष्पेन्द्र चौहान उर्फ मानू पुत्र नरेन्द्र सिंह निवासी कासमपुर जसपुर तथा जाकिर गुज्जर पुत्र शाहिद हुसैन निवासी वार्ड नं०-13 नई बस्ती जसपुर द्वारा कार से मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर अंजाम दिया गया है।

प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली जसपुर में मुकदमा एफआईआर संख्या 278/2026, धारा 103(1), 351(2), 352 एवं 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

*पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही:*

➡️ घटना को गंभीरता से लेते हुए SSP ऊधमसिंहनगर के निर्देशन में कोतवाली जसपुर पर विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा सुरागरसी-पतारसी, तकनीकी साक्ष्यों के संकलन करते हुए घटना के शीघ्र अनावरण के प्रयास किए गए। इसी क्रम में दिनांक 12.07.2026 को सूचना पर हाईवे के किनारे घेराबंदी कर घटना में प्रयुक्त वाहन बलेनो कार संख्या UP-21 DF-4379 सहित मुकदमे में नामजद दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि दिनांक 10.07.2026 को उनका मृतक नितिन, लविश, हर्ष तथा उनके साथियों के साथ विवाद एवं झगड़ा हो गया था। बाद में जब नितिन, लविश एवं हर्ष ठाकुरद्वारा चुंगी से खेड़ा जाने वाली नहर रोड पर दिखाई दिए तो दोनों अभियुक्तों ने एक राय होकर गुस्से एवं प्रतिशोधवश उन्हें जान से मारने की नीयत से उनकी मोटरसाइकिल में अपनी बलेनो कार से टक्कर मार दी तथा उन्हें कुचलते हुए मौके से फरार हो गए।

अभियुक्तों द्वारा घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली गई है। गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

  • Related Posts

    एक लाख के इनामी गैंगस्टर योगेश भदौड़ा की गिरफ्तारी मामला, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर…

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात गैंगस्टर योगेश भदौड़ा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। मामले में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ को लाइन…

    नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, दो गाड़ी समान जप्त…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम द्वारा फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान 8 चालान कर रुपए 6000 जुर्माना वसूला गया साथ ही दो गाड़ी समान जब्त…