एक लाख के इनामी गैंगस्टर योगेश भदौड़ा की गिरफ्तारी मामला, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर…

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात गैंगस्टर योगेश भदौड़ा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। मामले में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं चौकी इंचार्ज पैगा जसविंदर को भी उनके पद से हटा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कुख्यात गैंगस्टर योगेश भदौड़ा लंबे समय से उत्तर प्रदेश पुलिस और यूपी एसटीएफ की वांछित सूची में शामिल था। विभिन्न गंभीर मामलों में वांछित इस अपराधी पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।

उत्तराखंड पुलिस द्वारा गैंगस्टर की गिरफ्तारी एक खंडहर के पास पेड़ के नीचे से दिखाई गई। पुलिस के अनुसार उसके कब्जे से एक जंग लगा तमंचा और तीन कारतूस बरामद किए गए। गिरफ्तारी की यही परिस्थितियां अब चर्चा का विषय बनी हुई हैं और इस पूरी कार्रवाई पर कई सवाल उठ रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक, गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच पूरे घटनाक्रम को लेकर जानकारी साझा की गई। इसके बाद प्रारंभिक स्तर पर प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष विक्रम राठौड़ को लाइन हाजिर कर दिया गया, जबकि चौकी इंचार्ज को भी हटा दिया गया।

फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस विभाग की आधिकारिक विस्तृत प्रतिक्रिया और जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

  • Related Posts

    नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, दो गाड़ी समान जप्त…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम द्वारा फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान 8 चालान कर रुपए 6000 जुर्माना वसूला गया साथ ही दो गाड़ी समान जब्त…

    भैंस से टकराकर आपस में भिड़ी दो कारें,एक की मौत नौ घायल….

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के पंतनगर में टांडा मोड़ के निकट रविवार देर रात अचानक भैंस के सड़क पर आ जाने से अनियंत्रित होकर दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत हो…