भैंस से टकराकर आपस में भिड़ी दो कारें,एक की मौत नौ घायल….

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। जिले के पंतनगर में टांडा मोड़ के निकट रविवार देर रात अचानक भैंस के सड़क पर आ जाने से अनियंत्रित होकर दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।

पुलिस के अनुसार रुद्रपुर से हल्द्वानी की और आ रही कार संख्या यूके-04/एफ-8000 (फोर्ड) जबकि हल्द्वानी से रुद्रपुर की और आ रही कार संख्या यूपी-14/एफयू-0516 संजय वन के निकट पहुंची। तभी अचानक एक भैंस सड़क पर आ गई। हल्द्वानी से रुद्रपुर को जा रही कार भैंस से टकराकर अनियंत्रित होकर सामने से आ रही फोर्ड कार से भिड़ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी खेलों को अस्पताल पहुंचाया। इस दौरान दिनेशपुर निवासी विनोद मिगलानी ने अस्पताल लेजाए जाने के दौरान दम तोड़ दिया।

फोर्ड सवार मोहित सडाना(30) पत्नी शारदा सडाना (26) और दो बच्चे रुद्र (7) व नंदिनी (2) को मामूली चोटें आईं। जबकि दूसरी कार में सवार संतोष राम (40), संतोष अग्निहोत्री (51), रक्षपाल सिंह (45), आनंद जय सिंह व विनोद मिगलानी उम्र 48 वर्ष घायल हो गए। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि रुद्रपुर की और आ रही कार में सवार सभी लोग कैंची धाम मंदिर से दर्शन कर रुद्रपुर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

  • Related Posts

    एसटीएच में डॉक्टरों का बड़ा मोर्चा, इंटर्न-पीजी के बाद सीनियर रेजिडेंट भी हड़ताल पर…..

    Spread the News

    Spread the Newsपांच दिन से इंटर्न, तीन दिन से पीजी रेजिडेंट आंदोलनरत; सीनियर रेजिडेंट के उतरने से बढ़ा दबाव — ₹30 हजार से ₹1 लाख तक स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग…

    245 दुग्ध समितियों में चुनावी तस्वीर साफ, 238 में निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने….

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने लगातार 12वीं बार दर्ज की जीत, बोरिंग पट्टा समिति में पूर्व चेयरमैन भरत नेगी को मिली शिकस्त लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के…