नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ चलाया अभियान, दो गाड़ी समान जप्त…..

Spread the News

हल्द्वानी। नगर निगम द्वारा फुटपाथ पर अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान 8 चालान कर रुपए 6000 जुर्माना वसूला गया साथ ही दो गाड़ी समान जब्त किया गया।

सोमवार को नगर निगम द्वारा मुखानी चौराहे से क्रिया शाला रोड तक फुटपाथ पर हुए अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। कई अतिक्रमणकारी खुद अपना अतिक्रमण हटाते नजर आए तो कई अपने फड़ और खेलों को लेकर भागते दिखे। अभियान के दौरान फुटपाथ पर लगे ठेलों को हटाया गया। साथ ही एक ठेले को जब्त भी किया गया। इस दौरान गणेश भट्ट नोडल अतिक्रमण नगर निगम हल्द्वानी – काठगोदाम, आई पी पंत, अमोल असवाल एवं नगर निगम की टीम शामिल रही।

  • Related Posts

    एक लाख के इनामी गैंगस्टर योगेश भदौड़ा की गिरफ्तारी मामला, इंस्पेक्टर लाइन हाजिर…

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक लाख रुपये के इनामी कुख्यात गैंगस्टर योगेश भदौड़ा की गिरफ्तारी के बाद पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठने लगे हैं। मामले में इंस्पेक्टर विक्रम राठौड़ को लाइन…

    भैंस से टकराकर आपस में भिड़ी दो कारें,एक की मौत नौ घायल….

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के पंतनगर में टांडा मोड़ के निकट रविवार देर रात अचानक भैंस के सड़क पर आ जाने से अनियंत्रित होकर दो कारों की जबरदस्त भिड़ंत हो…