ट्रक में चालक का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस…..

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। जिले के दिनेशपुर स्थित कंपनी के यार्ड में खड़े ट्रक में उसी के चालक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच तहकीकात की और साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक जाफरपुर स्थित न्यू डंडिया ट्रांसपोर्ट कंपनी के यार्ड में खड़े ट्रक में उसी के चालक अजय पाल (53) निवासी अमरोहा का शव मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

  • Related Posts

    कोश्यारी के बाद ऐरी की दस्तक, बल्यूटिया के घर पहुंची सियासत; हल्द्वानी में नए समीकरणों की आहट!

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। हल्द्वानी की सियासत में इन दिनों दीपक बल्यूटिया को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है। चुनावी सरगर्मियां बढ़ने से पहले जिस तरह एक के बाद एक बड़े…

    डकैती के बाद एक्शन में पुलिस, दिल्ली से किच्छा तक दबिश; चार और गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the News10-12 हथियारबंद बदमाशों ने ऑफिस में घुसकर मचाई थी दहशत, आठ लाख नकदी समेत मोबाइल और जेवर लूटने का आरोप हल्द्वानी। गोरापड़ाव में 19 अगस्त की शाम हुई…