चलती कार बनी आग का गोला, चालक ने कूदकर बचाई जान.. देखें Video.

Spread the News

काशीपुर। काशीपुर-मुरादाबाद मार्ग पर सोमवार शाम को चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते देखते हगने कर को पूरी तरह अपने आगोश में ले लिया। अचानक हुई इस घटना से वहां अफरा-तफरी मच गई। कार चालक ने किसी तरह कूदकर जान बचाई। आग तेजी से भड़कने से कार धू-धू कर जलने लगी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक कुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम बैलजूड़ी निवासी गौरव जोशी अपनी कार लेकर ठाकुरद्वारा से वापस अपने घर लौट रहे थे। सरवरखेड़ा ओवरब्रिज के नीचे अचानक उनकी कार में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने कार को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। गौरव ने तत्परता दिखाते हुए कार से बाहर कूदकर अपनी जान बचाई। इस दौरान मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। इस दौरान कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित हुआ।

  • Related Posts

    ऑनलाइन खतौनी भी होगी मान्य- जिलाधिकारी, बेवजह तहसील भेजने पर रोक…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आम जनता को बड़ी राहत देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से स्वयं डाउनलोड…

    जबरदस्ती का विरोध करने पर हुई थी युवती की ह**या, पुलिस ने 72 घंटे में किया खुलासा, डंपर चालक समेत दो गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the News200-250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस पहुंची हत्यारोपियों तक, डंपर से आला कत्ल और मृतका का बैग बरामद काशीपुर। धनौरी पट्टी, रामनगर रोड किनारे 20 अगस्त की…