होम स्टे अनुदान योजना में भ्रष्टाचार मामला, जिला पर्यटन अधिकारी सस्पेंड….

Spread the News

देहरादून। होम स्टे अनुदान योजना में भ्रष्टाचार के मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पर्यटन सचिव धीराज गर्ब्याल ने जिला पर्यटन अधिकारी, देहरादून बृजेश पांडे को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है।

हाल ही में सोशल मीडिया पर होम स्टे अनुदान स्वीकृत करने के एवज में अनियमितताओं एवं भ्रष्टाचार से संबंधित एक सूचना वायरल हुई थी। मामले के सार्वजनिक होने के बाद पर्यटन विभाग ने तत्काल इसका संज्ञान लिया और आरोपों की सत्यता जानने के लिए प्रारंभिक जांच कराई।

प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने के बाद पर्यटन सचिव ने जिला पर्यटन अधिकारी को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए। विभाग का कहना है कि सरकारी योजनाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की अनियमितता या भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    ऑनलाइन खतौनी भी होगी मान्य- जिलाधिकारी, बेवजह तहसील भेजने पर रोक…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आम जनता को बड़ी राहत देते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि उत्तराखंड सरकार के अधिकृत ई-भूलेख पोर्टल से स्वयं डाउनलोड…

    जबरदस्ती का विरोध करने पर हुई थी युवती की ह**या, पुलिस ने 72 घंटे में किया खुलासा, डंपर चालक समेत दो गिरफ्तार…..

    Spread the News

    Spread the News200-250 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस पहुंची हत्यारोपियों तक, डंपर से आला कत्ल और मृतका का बैग बरामद काशीपुर। धनौरी पट्टी, रामनगर रोड किनारे 20 अगस्त की…