ऑपरेशन प्रहार के तहतपुलिस की कार्रवाई,अवैध तमंचे के साथ मुखानी का विरपाल गिरफ्तार….

Spread the News

हल्द्वानी। जिले में नशे एवं अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में मुखानी पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

दिनांक 11 जून 2026 को थाना मुखानी क्षेत्र के पूरनपुर मोड़ से दूध डेयरी के बगल से जंगल की ओर जाने वाली सड़क पर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे हैं चेकिंग अभियान के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध 12 बोर तमंचा एवं दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

*अभियुक्त का नाम*

वीरपाल यादव(40) पुत्र रामचंद्र यादव, निवासी कन्हा विहार मुखानी, जनपद नैनीताल

स्थायी पता- ढकिया खैरूद्दीन, सेमीखेड़ा, गन्ना चीनी मिल के पास, नवाबगंज, जनपद बरेली, उत्तर प्रदेश।

अभियुक्त के विरुद्ध *थाना मुखानी में मु0FIR संख्या 81/2026, धारा 25 आर्म्स एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

  • Related Posts

    एसटीएच में डॉक्टरों का बड़ा मोर्चा, इंटर्न-पीजी के बाद सीनियर रेजिडेंट भी हड़ताल पर…..

    Spread the News

    Spread the Newsपांच दिन से इंटर्न, तीन दिन से पीजी रेजिडेंट आंदोलनरत; सीनियर रेजिडेंट के उतरने से बढ़ा दबाव — ₹30 हजार से ₹1 लाख तक स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग…

    245 दुग्ध समितियों में चुनावी तस्वीर साफ, 238 में निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने….

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने लगातार 12वीं बार दर्ज की जीत, बोरिंग पट्टा समिति में पूर्व चेयरमैन भरत नेगी को मिली शिकस्त लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के…