प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने पर महिला का हंगामा, आत्महत्या की धमकी..

पेड़ पर चढ़कर दी जान देने की चेतावनी, एसडीएम कोर्ट में भी किया हंगामा; युवक गिरफ्तार

अल्मोड़ा। प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। सुबह एसएसबी कार्यालय के पास पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या की चेतावनी देने के बाद महिला दोपहर में कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम कोर्ट पहुंच गई और वहां भी हंगामा करने लगी। पुलिस ने महिला को हिरासत में लेकर वन स्टॉप सेंटर भेज दिया, जबकि युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।

पुलिस के अनुसार, महिला का एक बच्चा है, जबकि युवक के दो बच्चे हैं। दोनों अपने-अपने जीवनसाथी को छोड़कर साथ रहने लगे थे और गुरुग्राम में रह रहे थे। कुछ दिन पहले युवक अल्मोड़ा के लमगड़ा क्षेत्र स्थित अपने गांव लौट आया और पहली पत्नी व बच्चों के साथ रहने लगा। इससे नाराज महिला ने मंगलवार सुबह पेड़ पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी दी।

सूचना पर पहुंची महिला पुलिसकर्मियों ने उसे पेड़ से नीचे उतारा। दोनों की काउंसलिंग भी की गई, लेकिन दोपहर में महिला ने एसडीएम कोर्ट में फिर हंगामा शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे वन स्टॉप सेंटर भेज दिया। प्रभारी महिला थाना जानकी भंडारी ने बताया कि युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

  • Related Posts

    राज्यपाल ने सराहा यूओयू का शैक्षणिक सफर, दीक्षांत समारोह पर हुआ मंथन

    दीक्षांत समारोह को लेकर लिया मार्गदर्शन, विश्वविद्यालय की भावी योजनाओं से कराया अवगत हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने नवनियुक्त राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति…

    बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आकर नर हाथी की मौत, टूटा दांत…

    हल्दी-छतरपुर रेलवे ट्रैक पर रात 11:30 बजे हुआ हादसा, वन विभाग कर रहा ट्रेन की रफ्तार की जांच लालकुआं। हल्दी-छतरपुर रेलवे ट्रैक पर मंगलवार रात बाघ एक्सप्रेस की चपेट में…