बेकाबू ट्रक ने महिला पर्यटकों को कुचला,मची चींख पुकार…..

नैनीताल। पर्यटक नगरी में हुए सड़क हादसे में दिल्ली से घूमने आई दो महिला पर्यटक बुरी तरह घायल हो गई।

शुक्रवार को मल्लीताल स्थित घोड़ा स्टैंड के निकट जल संस्थान के ट्रक पर चालक काबू खो बैठा। बेकाबू ट्रक अचानक सड़क पर घूम रहे पर्यटकों की ओर दौड़ पड़ा। इस दौरान नैनीताल घूमने आई दिल्ली की दो महिला पर्यटक 42 वर्षीय रितु डांग और 20 वर्षीय भारवी उसकी चपेट में आ गईं। इस भीषण हादसे में एक महिला का हाथ तथा दूसरी का पेर बुरी तरह कुचल गए।

हादसे से मौके पर चींख पुकार मच गई। सूचना मिलते पर पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया।

दोनों घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आकर नर हाथी की मौत, टूटा दांत…

    हल्दी-छतरपुर रेलवे ट्रैक पर रात 11:30 बजे हुआ हादसा, वन विभाग कर रहा ट्रेन की रफ्तार की जांच लालकुआं। हल्दी-छतरपुर रेलवे ट्रैक पर मंगलवार रात बाघ एक्सप्रेस की चपेट में…

    करवा चौथ पर महिला कार्मिकों को धामी सरकार की सौगात, 29 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित

    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर शासन ने जारी किया आदेश, महिलाओं की धार्मिक आस्था और परंपराओं के सम्मान में लिया फैसला देहरादून। उत्तराखंड की महिला कार्मिकों के लिए…