राज्यपाल ने सराहा यूओयू का शैक्षणिक सफर, दीक्षांत समारोह पर हुआ मंथन


दीक्षांत समारोह को लेकर लिया मार्गदर्शन, विश्वविद्यालय की भावी योजनाओं से कराया अवगत

हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नवीन चन्द्र लोहनी ने नवनियुक्त राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. ढाल सिंह बिसेन से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें नए दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कुलपति ने विश्वविद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों, उपलब्धियों और भावी योजनाओं की जानकारी देते हुए आगामी दीक्षांत समारोह के आयोजन को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

भेंट के दौरान कुलाधिपति डॉ. बिसेन ने विश्वविद्यालय की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने दूरस्थ एवं मुक्त शिक्षा के माध्यम से उच्च शिक्षा के विस्तार, शैक्षणिक गुणवत्ता, डिजिटल नवाचार तथा शोध गतिविधियों के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। साथ ही विश्वविद्यालय की निरंतर प्रगति के लिए महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।

कुलपति प्रो. लोहनी ने विश्वविद्यालय की आगामी योजनाओं एवं शैक्षणिक गतिविधियों से कुलाधिपति को अवगत कराया। उन्होंने आगामी दीक्षांत समारोह के आयोजन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन भी प्राप्त किया। इस अवसर पर कुलपति ने कुलाधिपति को हल्द्वानी स्थित उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय आने के लिए आमंत्रित किया।

प्रो. लोहनी ने विश्वविद्यालय की प्रगति एवं भविष्य की योजनाओं के संबंध में मार्गदर्शन देने के लिए कुलाधिपति का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन एवं सहयोग से विश्वविद्यालय शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार और उच्च शिक्षा के विस्तार की दिशा में नई उपलब्धियां हासिल करेगा।

  • Related Posts

    प्रेमी के पहली पत्नी के पास लौटने पर महिला का हंगामा, आत्महत्या की धमकी..

    पेड़ पर चढ़कर दी जान देने की चेतावनी, एसडीएम कोर्ट में भी किया हंगामा; युवक गिरफ्तार अल्मोड़ा। प्रेमी के पहली पत्नी और बच्चों के पास लौटने से नाराज महिला ने…

    बाघ एक्सप्रेस की चपेट में आकर नर हाथी की मौत, टूटा दांत…

    हल्दी-छतरपुर रेलवे ट्रैक पर रात 11:30 बजे हुआ हादसा, वन विभाग कर रहा ट्रेन की रफ्तार की जांच लालकुआं। हल्दी-छतरपुर रेलवे ट्रैक पर मंगलवार रात बाघ एक्सप्रेस की चपेट में…