प्रदेश के सात जिलों में बदले सीएमओ,नैनीताल में डॉ. रशिम पंत को मिली नैनीताल की जिम्मेदारी….

Spread the News

देहरादून। राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए स्वास्थ्य सचिव श्री विनय शंकर पांडेय द्वारा जनहित में प्रदेश के विभिन्न जनपदों में मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (CMO) की तैनाती की गई है।

प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण, चिकित्सा सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ये नियुक्तियां की गई हैं।

अल्मोड़ा में डॉ. योगेश पुरोहित, नैनीताल में डॉ. रशिम पंत, पिथौरागढ़ में डॉ. हरीश चन्द्र पंत, पौड़ी में डॉ. मेघना असवाल, रुद्रप्रयाग में डॉ. अमित कुमार शुक्ला, टिहरी में डॉ. राम प्रकाश और उत्तरकाशी में डॉ. श्याम विजय की तैनाती की गई है।

सचिव स्वास्थ्य ने विश्वास व्यक्त किया है कि संबंधित जनपदों में स्वास्थ्य व्यवस्थाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ प्राप्त होगा।

  • Related Posts

    मनीष कुमार सिंह बने नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के सचिव,विजय नाथ शुक्ला को मिली ऋषिकेश नगर आयुक्त की जिम्मेदारी,देखें आदेश…. 

    Spread the News

    Spread the Newsदेहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस अधिकारी मनीष कुमार सिंह का तबादला कर दिया है। वर्तमान में हरिद्वार विकास प्राधिकरण के सचिव के पद पर…

    युवक पर जानलेवा हमला कर जीभ काटने का आरोपी गिरफ्तार……

    Spread the News

    Spread the Newsलरुद्रपुर। युवक पर जानलेवा हमला कर जीभ काटने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना के बाद से लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए…