मनीष कुमार सिंह बने नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण के सचिव,विजय नाथ शुक्ला को मिली ऋषिकेश नगर आयुक्त की जिम्मेदारी,देखें आदेश…. 

Spread the News

देहरादून/नैनीताल। उत्तराखंड शासन ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पीसीएस अधिकारी मनीष कुमार सिंह का तबादला कर दिया है। वर्तमान में हरिद्वार विकास प्राधिकरण के सचिव के पद पर तैनात मनीष कुमार सिंह को अब नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण का सचिव नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) के महाप्रबंधक (जीएम) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

मनीष कुमार सिंह पूर्व में भी नैनीताल जनपद के हल्द्वानी में उप जिलाधिकारी (SDM) के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। जिले के प्रशासनिक एवं विकासात्मक कार्यों का अनुभव होने के कारण उनकी नई तैनाती को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

वहीं, नैनीताल झील विकास प्राधिकरण के सचिव एवं कुमाऊं मंडल विकास निगम के जीएम की जिम्मेदारी संभाल रहे पीसीएस अधिकारी विजय नाथ शुक्ला को ऋषिकेश नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। शासन के इस आदेश के बाद दोनों अधिकारियों ने नई जिम्मेदारियों की तैयारी शुरू कर दी है।

नैनीताल झील संरक्षण, पर्यटन विकास और कुमाऊं मंडल में पर्यटन गतिविधियों के विस्तार के लिहाज से मनीष कुमार सिंह की नियुक्ति को अहम माना जा रहा है। प्रशासनिक हलकों में इसे शासन का एक महत्वपूर्ण निर्णय माना जा रहा है, जिससे पर्यटन और विकास से जुड़े कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    स्मार्ट मीटर पर भड़का आक्रोश, पार्षदों ने खून से मुख्यमंत्री के नाम लिखा पत्र….. 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। स्मार्ट मीटर और बड़े हुए बिजली बिलों के खिलाफ जनता अब सड़कों पर उतर आई है। बुधवार को जनप्रतिनिधियों के नेतृत्व में सैकड़ों लोग तिकोनिया स्थित बुद्ध…

    संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों पर पुलिस की कठोर कार्रवाई,108 लाइसेंस संदिग्ध, 94 जब्त….

    Spread the News

    Spread the Newsरुद्रपुर। ऊधम सिंह नगर पुलिस ने फर्जी और संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई करते हुए जनपदभर में विशेष सत्यापन अभियान चलाया है।…