युवक पर जानलेवा हमला कर जीभ काटने का आरोपी गिरफ्तार……

Spread the News

लरुद्रपुर। युवक पर जानलेवा हमला कर जीभ काटने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस घटना के बाद से लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दविश दे रही थी लेकिन आरोपियों द्वारा लगातार ठिकाने बदलने के कारण सफलता नहीं मिल पा रही थी। आखिर पुलिस ने घटना के मुख्य आरोपी जितेंद्र(32) को रम्पुरा से गिरफ्तार कर लिया।

दिनांक 10 अप्रैल 2026 को रम्पुरा क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते राजू ,जितेंद्र पुत्र जागन, जितेन्द्र पुत्र बादाम सिंह, सचिन पुत्र कुंवरपाल तथा जीत पुत्र जगदीश निवासी रम्पुरा,थाना रुद्रपुर द्वारा राज कोली पुत्र वीरपाल निवासी रम्पुरा पर जानलेवा हमला किया गया।

हमले के दौरान आरोपियों ने हैवानियत दिखाते हुए राज कोली की जीभ काट दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में कोतवाली रुद्रपुर में अभियोग पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए SSP ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों को निर्देशित किया गया। पुलिस द्वारा लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार अपने ठिकाने बदल रहे थे। फरार आरोपियों के विरुद्ध माननीय न्यायालय से गैर जमानती वारंट भी प्राप्त किए गए। लगातार प्रयासों के क्रम में पुलिस को पता चला कि घटना का मुख्य आरोपी जितेन्द्र पुत्र जागन लाल रम्पुरा क्षेत्र में मौजूद है तथा कहीं भागने की फिराक में है। सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

*एसएसपी अजय गणपति का संदेश*

“ऊधम सिंह नगर पुलिस अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध पूरी दृढ़ता के साथ कार्य कर रही है। गंभीर अपराधों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

  • Related Posts

    एसटीएच में डॉक्टरों का बड़ा मोर्चा, इंटर्न-पीजी के बाद सीनियर रेजिडेंट भी हड़ताल पर…..

    Spread the News

    Spread the Newsपांच दिन से इंटर्न, तीन दिन से पीजी रेजिडेंट आंदोलनरत; सीनियर रेजिडेंट के उतरने से बढ़ा दबाव — ₹30 हजार से ₹1 लाख तक स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग…

    245 दुग्ध समितियों में चुनावी तस्वीर साफ, 238 में निर्विरोध अध्यक्ष-उपाध्यक्ष चुने….

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने लगातार 12वीं बार दर्ज की जीत, बोरिंग पट्टा समिति में पूर्व चेयरमैन भरत नेगी को मिली शिकस्त लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के…