नव विवाहिता की हत्याकर शव बेड में छिपाया,आरोपी पति फरार….. 

Spread the News

हल्द्वानी। दिल्ली के नबी करीम इलाके से सामने आई सनसनीखेज घटना से हड़कंप मचा हुआ है। यहां शादी के छठे दिन ही विवाहिता का शव घर के बेड में मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। हत्या के बाद से आरोपी पति फरार हो गया। दुर्गंध उठने पर पड़ोसियों को शक हुआ तो पुलिस को खबर दी गई। कमरे का ताला तोड़ पुलिस कमरे के अंदर पहुंची तो बेड में बुरी तरह सड़ी-गली हालत में महिला का शव बरामद हुआ। मृतका की शिनाख्त उत्तराखंड हल्द्वानी निवासी निशा परवीन (28) के रूप में हुई है। इसका पति मोहम्मद एजाज (39) 2 मई से फरार बताया जा रहा है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

पुलिस द्वारा मृतका के परिजनों को हत्या की सूचना दी। निशा के पिता मोहम्मद हसन ने आरोपी मो.एजाज और उसके परिवार पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या के अलावा दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर एजाज के बड़े भाई सरफराज को गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया है। एजाज की तलाश में टीम बिहार भेजी गई है।

पुलिस के मुताबिक हल्द्वानी निवासी निशा परवीन की 26 अप्रैल को वैशाली, बिहार निवासी एजाज से शादी हुई। एजाज का नबी करीम इलाके में बैग बनाने का काम है। शादी के तीसरे दिन 29 अप्रैल को आरोपी अपनी पत्नी निशा परवीन को हल्द्वानी से दिल्ली अपने कमरे पर ले आया था। परिजनों ने आरोप लगाया कि दिल्ली लाते ही आरोपी ने निशा के साथ दहेज को लेकर मारपीट शुरू कर दी। इसकी जानकारी निशा ने परिवार को दी। इस बीच 2 मई को आरोपी ने झगड़े के बाद पत्नी की हत्या कर दी। आशंका है कि निशा की गला घोंटकर हत्या की गई। अब पुलिस आरोपी पति की तलाश कर रही है।

  • Related Posts

    नामांकन रैली में शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस का प्रहार, अराजकता फैलाने वालों पर दर्ज होंगे मुकदमे….

    Spread the News

    Spread the Newsवीडियो फुटेज से होगी अराजकता फैलाने वालों की पहचान, ट्रबल मेकर्स की सूची तैयार; निरोधात्मक कार्रवाई शुरू हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान निकाली…

    जनता दरबार में आए जमीन, सड़क, बिजली और भरण-पोषण के मामले,आयुक्त ने दिए समाधान के निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कर भूमि विवाद, सड़क, बिजली बिल, मृत्यु प्रमाण पत्र, भरण-पोषण और कॉलेज प्रबंधन समिति समेत विभिन्न…