रेस्क्यू कर्मी पर नागिन का हमला, बाल-बाल बची जान….

Spread the News

हल्द्वानी। फूलचोड़ स्थित देवेंद्र सिंह धिकारी के एक आवास पर नाग नागिन का जोड़ा निकलने की सूचना पर वन विभाग की रेस्क्यू कर्मी मौके पर पहुंचे। मौके पर लोगों की मौजूदगी और शोर होने पर सांप घर के निकट फैले सामान के नीचे चले गए। रेस्क्यू कर्मी सुभाष और दीन दयाल के समान हटाने पर सामने आए कोबरा सांप को सुभाष ने तुरंत अपनी स्टिक की मदद से पकड़ लिया। इस पर गुस्साई नागिन रेस्क्यू कर्मी दीन दयाल पर हमलावर हो गई। दीन दयाल ने खुद को बचाते हुए तुरंत दूसरी स्टिक से नागिन को पकड़ा तब जाकर वहां मौजूद लोगों की सांस में सांस आई। परिजनों ने रेस्क्यू कर्मियों का धन्यवाद अदा किया।

  • Related Posts

    खड़गे की सभा के बाद ‘शुद्धिकरण’ पर सियासी संग्राम…..

    Spread the News

    Spread the Newsबुद्ध पार्क में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा का पुतला फूंका; राष्ट्रपति के नाम नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन हल्द्वानी। रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं…

    एक साल का शानदार सफर, चॉइस वेल्दी ने बढ़ाया वित्तीय सुरक्षा का भरोसा…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। बीमा और म्यूचुअल फंड क्षेत्र में सलाहकार के रूप में कार्य कर रही चॉइस वेल्दी ने उत्तराखंड में सफलतापूर्वक अपना एक वर्ष पूरा कर लिया है। इस…