04 लाख की चरस के साथ आवास विकास टेड़ी पुलिया का इंद्रजीत गिरफ्तार……. 

Spread the News

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के“मिशन ड्रग फ्री देवभूमि”* को साकार करने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थाना क्षेत्रों में प्रभावी निरोधात्मक कार्यवाही करते हुए नशे की तस्करी पर अंकुश लगाने एवं तस्करों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी एवं अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी* के पर्यवेक्षण तथा * विमल कुमार मिश्रा, प्रभारी निरीक्षक काठगोदाम* के नेतृत्व में थाना काठगोदाम पुलिस एवं एसओजी टीम द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया।

दिनांक 12.05.2026 को *थाना काठगोदाम पुलिस एवं (एसओजी) की संयुक्त टीम* द्वारा दमुवाढूंगा क्षेत्र में जगन्नाथ कॉलोनी स्थित विजन फ्यूचर कोचिंग के बगल वाली गली में चेकिंग के दौरान *अभियुक्त इन्द्रजीत सिंह पुत्र स्व0 श्री नारायण दास निवासी वार्ड नं0 13 हरिपुर कर्नल वार्ड, आवास विकास टेड़ी पुलिया काठगोदाम जनपद नैनीताल,* स्थायी पता ग्राम व पोस्ट सिमलिया तहसील मिलक जिला रामपुर उ0प्र0 उम्र 47 वर्ष को गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त के कब्जे से *कुल 02 किलो 14 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 02 लाख रुपये* है। बरामदगी के आधार पर अभियुक्त के विरुद्ध *थाना काठगोदाम में एफआईआर नं0 63/26 धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि *वह गमले बेचने का कार्य* करता है तथा अन्य स्थानों पर खेती-बाड़ी का कार्य मिलने पर मजदूरी एवं खेती संबंधी कार्य भी करता है। पूछताछ में यह भी प्रकाश में आया कि बरामद चरस अभियुक्त को उसके परिचित व्यक्ति द्वारा बिक्री हेतु दी गई थी, जिसके संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

*अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-*

*1-* वर्ष 2010 में थाना काठगोदाम में उसके विरुद्ध एफआईआर नं0 68/2010 धारा 17/18/22 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत है।

*2-* अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी प्राप्त की जा रही है।

  • Related Posts

    नामांकन रैली में शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस का प्रहार, अराजकता फैलाने वालों पर दर्ज होंगे मुकदमे….

    Spread the News

    Spread the Newsवीडियो फुटेज से होगी अराजकता फैलाने वालों की पहचान, ट्रबल मेकर्स की सूची तैयार; निरोधात्मक कार्रवाई शुरू हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान निकाली…

    जनता दरबार में आए जमीन, सड़क, बिजली और भरण-पोषण के मामले,आयुक्त ने दिए समाधान के निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कर भूमि विवाद, सड़क, बिजली बिल, मृत्यु प्रमाण पत्र, भरण-पोषण और कॉलेज प्रबंधन समिति समेत विभिन्न…