लालकुआं के लवजीत सिंह ने किया था महिला दरोगा को कार से कुचलने का प्रयास, गिरफ्तार….

Spread the News

हल्द्वानी। डॉ० मंजूनाथ टी०सी० वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल* के निर्देशों के क्रम में, जनपद में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के अंतर्गत कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और पुलिस कर्मियों को धमकी देने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

*घटना का विवरण:*

दिनांक 10.05.2026 की रात्रि को कोतवाली हल्द्वानी पुलिस टीम क्षेत्रांतर्गत गश्त और वाहन चेकिंग ड्यूटी पर तैनात थी। चेकिंग के दौरान तिकोनिया स्थित ‘कबाड़ी कबाब’ की दुकान के पास एक संदिग्ध कार जिस पर काली फिल्म लगी हुई थी, को रोका गया।

वाहन के चालान की प्रक्रिया के दौरान एक कार चालक ने पुलिस कर्मियों के साथ अत्यधिक अभद्रता की। अभियुक्त द्वारा ड्यूटी पर तैनात लोकसेवकों को गाली-गलौज करते हुए जान से मारने और ‘वर्दी उतरवा देने’ की धमकी दी गई। इसके पश्चात, अभियुक्त पुलिस के आदेशों की अवहेलना करते हुए मौके से वाहन लेकर फरार हो गया।

*पुलिस कार्यवाही:*

उक्त प्रकरण में ड्यूटी पर तैनात उप-निरीक्षक आरती की तहरीर के आधार पर दिनांक 11.05.2026 को कोतवाली हल्द्वानी में अभियुक्त के विरुद्ध FIR NO. 154/2026 धारा–132/221/351(2)(3)/352 BNS पंजीकृत किया गया। *श्री विजय सिंह मेहता प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी सर्विलांस और मैनुअल इंटेलीजेंस के अधार पर फरार अभियुक्त लवजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया और घटना में प्रयुक्त वाहन कार (संख्या- UK 18B 1989) को भी पुलिस कब्ज़े में ले लिया गया है।

*गिरफ्तारी अभियुक्त:* लवजीत सिंह निवासी ग्राम भवान सिंह नवाड, लालकुआं।

  • Related Posts

    नशे के खिलाफ पुलिस की सख्त कार्रवाई, 16 लाख की स्मैक के साथ 02 गिरफ्तार….

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। SSP अजय गणपति द्वारा जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी किच्छा के पर्यवेक्षण में…

    कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने सुनी जन समस्याएं,कई का मौके पर किया निस्तारण…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। कैंप कार्यालय हल्द्वानी में शनिवार को जनता मिलन कार्यक्रम जनता मिलन में हल्द्वानी निवासी ईश्वरी दत्त ने बताया कि वे चार भाई है पिताजी की मृत्यु हो…