रिसोर्ट कर्मी की हत्या मामले में दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार…..

Spread the News

नैनीताल। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में, डॉ. जगदीश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात नैनीताल* एवं *क्षेत्राधिकारी नैनीताल* के पर्यवेक्षण में थाना तल्लीताल पुलिस द्वारा गुमशुदगी के मामले का सफल खुलासा करते हुए हत्या में शामिल अन्य नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किए जाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे।

*घटना का संक्षिप्त विवरण :–*

दिनांक 23.04.2026 को वादी शिकायतकर्ता भावेश पाण्डे पुत्र बी०पी० पाण्डे, जनरल मैनेजर, शौर्य रिसोर्ट, भुजियाघाट, तल्लीताल, नैनीताल द्वारा थाना तल्लीताल में लिखित तहरीर दी गई कि उनके होटल में कार्यरत कर्मचारी दिनेश चन्द्र उपाध्याय पुत्र देवी दत्त उपाध्याय, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम दुभना देवलीखेत, थाना रानीखेत, जनपद अल्मोड़ा, दिनांक 22.04.2026 को एक दिन की छुट्टी लेकर गया था, परन्तु वापस नहीं लौटा। परिजनों से संपर्क करने पर ज्ञात हुआ कि वह अपने घर भी नहीं पहुँचा है। उक्त तहरीर के आधार पर थाना तल्लीताल में *दिनांक 23.04.2026 को संबंधित व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज* की गई।

विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों एवं तथ्यों के आधार पर मामला संदिग्ध प्रतीत होने पर गहन जांच की गई। इसी क्रम में दिनांक 27.04.2026 को शिकायतकर्ता बाला दत्त उपाध्याय की तहरीर के आधार पर थाना तल्लीताल में *तीन व्यक्तियों के विरुद्ध वादी के भाई की हत्या करने एवं साक्ष्य छुपाने* के संबंध में अभियोग पंजीकृत किया गया।

दौराने विवेचना *थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज नयाल* द्वारा अभियोग में नामजद *अभियुक्त कमल सिंह बिष्ट* पुत्र गोधन सिंह बिष्ट, निवासी सौड़, कोतवाली मल्लीताल, जनपद नैनीताल, उम्र 23 वर्ष को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था।

आगे की *विवेचना एवं पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 10.05.2026* को अभियोग में नामजद अन्य अभियुक्तों *1- रोहित सिंह बिष्ट पुत्र स्व० आनंद सिंह बिष्ट,2- रोहित सिंह बिष्ट पुत्र स्व० ललित सिंह बिष्ट, निवासीगण सौड़, मल्लीताल, नैनीताल* को भी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

  • Related Posts

    नामांकन रैली में शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस का प्रहार, अराजकता फैलाने वालों पर दर्ज होंगे मुकदमे….

    Spread the News

    Spread the Newsवीडियो फुटेज से होगी अराजकता फैलाने वालों की पहचान, ट्रबल मेकर्स की सूची तैयार; निरोधात्मक कार्रवाई शुरू हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान निकाली…

    जनता दरबार में आए जमीन, सड़क, बिजली और भरण-पोषण के मामले,आयुक्त ने दिए समाधान के निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कर भूमि विवाद, सड़क, बिजली बिल, मृत्यु प्रमाण पत्र, भरण-पोषण और कॉलेज प्रबंधन समिति समेत विभिन्न…