धर्म परिवर्तन मामले में पुलिस का सख्त एक्शन,मुकदमे दर्ज…..

Spread the News

ऊधमसिंहनगर। जिले में सामने आए धर्म परिवर्तन के मामलों पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने ऐसे तीन मामलों में मुकदमे दर्ज कर विशेष जांच टीम (SIT) गठित की है। इस कार्रवाई से SSP अजय गणपति ने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार का लालच, दबाव या डरा धमकाकर धर्म परिवर्तन कराने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पहला मामला खटीमा कोतवाली क्षेत्र से सामने आया, जहां वादी रामपाल ने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा प्रार्थना सभाओं के जरिए हिंदू धर्म के खिलाफ दुष्प्रचार कर बीमारी ठीक करने और आर्थिक मदद का लालच देकर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाया जा रहा था। वहीं नानकमत्ता क्षेत्र में दर्ज दूसरे मामले में गांव में चर्चनुमा ढांचा बनाकर धर्म प्रचार और धर्म परिवर्तन के बदले पांच लाख रुपये का प्रलोभन देने के आरोप लगाए गए हैं।

तीसरे मामले में थारू समाज के लोगों को गुमराह कर हिंदू धर्म के प्रति नफरत फैलाने और सामाजिक भेदभाव खत्म करने के नाम पर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने की शिकायत दर्ज कराई गई है। तीनों मामलों में उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। SSP ने इन मामलों की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी गठित करने के निर्देश दिए हैं। जांच की निगरानी पुलिस उपाधीक्षक विभव सैनी करेंगे, जबकि टीम में संबंधित थाना प्रभारी, विवेचक और एसओजी की सर्विलांस टीम को शामिल किया गया है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति द्वारा भय, धोखाधड़ी, दबाव या लालच देकर धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया जाता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस ने कहा कि कानून व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द बनाए रखना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

  • Related Posts

    हल्द्वानी में तेज रफ्तार का आतंक,शराब के नशे में धुत चालक ने चार को रौंदा….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शराब के नशे में धुत कार चालक ने चार लोगों को रौंदा दिया। घटना के बाद आक्रोशित जनता ने कार चालक की जमकर धुनाई कर दी। सूचना…

    घर के पास निकला विशालकाय अजगर, परिजनों में मचा हड़कंप..देखें Video…

    Spread the News

    Spread the Newsकालाढूंगी। चकलुवा में मनमोहन बसेड़ा के घर के निकट खेत में एक विशालकाय अजगर दिखाई देने से हड़कंप मच गया। घबराए हुए परिजनों ने तुरंत अजगर दिखाई देने…