50 CCTV खंगाल 02 बच्चों संग लापता महिला बरामद…. 

Spread the News

कालाढूंगी। घर से दो बच्चों संग लापता हुई महिला को पुलिस ने रिकॉर्ड समय में सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई पर महिला के परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।

कोटाबाग (कालाढूंगी) क्षेत्र से एक महिला अपने दो नाबालिग बच्चों के साथ अचानक घर से लापता हो गई थी। किसी अनहोनी की आशंका के मद्देनजर ल मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने तत्काल पूरे जिले की पुलिस को ‘अलर्ट मोड’ पर रहने के निर्देश दिए।

SSP के निर्देशन में पुलिस टीम ने क्षेत्र के 50 से अधिक सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को खंगालने,सटीक लोकेशन मैनुअल इंटेलिजेंस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने महिला की लोकेशन रुद्रपुर (जनपद उधम सिंह नगर) में ट्रेस की। लोकेशन मिलते ही एसएसपी के निर्देश पर टीम तुरंत रुद्रपुर रवाना हुई और महिला व दोनों बच्चों को सुरक्षित बरामद कर लिया।

आवश्यक वैधानिक कार्यवाही और काउंसलिंग के पश्चात, महिला और बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। परिजनों ने नैनीताल पुलिस की तत्परता और कार्यशैली के प्रति गहरा आभार प्रकट किया है।

  • Related Posts

    नामांकन रैली में शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस का प्रहार, अराजकता फैलाने वालों पर दर्ज होंगे मुकदमे….

    Spread the News

    Spread the Newsवीडियो फुटेज से होगी अराजकता फैलाने वालों की पहचान, ट्रबल मेकर्स की सूची तैयार; निरोधात्मक कार्रवाई शुरू हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान निकाली…

    जनता दरबार में आए जमीन, सड़क, बिजली और भरण-पोषण के मामले,आयुक्त ने दिए समाधान के निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कर भूमि विवाद, सड़क, बिजली बिल, मृत्यु प्रमाण पत्र, भरण-पोषण और कॉलेज प्रबंधन समिति समेत विभिन्न…