नशे के खिलाफ काठगोदाम पुलिस को मिली बड़ी सफलता,10 लाख की चरस के साथ 02 तस्कर गिरफ्तार…..

Spread the News

हल्द्वानी। एसएसपी नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में नशे के खिलाफ लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत *काठगोदाम पुलिस एवं ANTF/STF कुमाऊं टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

दिनांक 10 मई 2026 को ANTF/STF कुमाऊं काठगोदाम पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए दमुवाढूंगा क्षेत्र के देवखड़ी में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान के सामने स्थित “डी फैशन बुटीक” नामक टेलर की दुकान पर छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने 02 अभियुक्तों के कब्जे से 05 किलो 02 ग्राम अवैध चरस बरामद* की, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में *अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपये* है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*

1️⃣ प्रवीण आर्या पुत्र कुशल राम निवासी देवखड़ी दमुवाढूंगा, थाना काठगोदाम, जिला नैनीताल, उम्र 50 वर्ष।

2️⃣ बलवन्त सिंह पुत्र गोपाल सिंह निवासी ग्राम तीख, पोस्ट डोला, थाना कपकोट, जिला बागेश्वर, उम्र 44 वर्ष।

पुलिस द्वारा उक्त दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध एफआईआर संख्या 62/26 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है तथा दोनों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

पुलिस जांच में पता चला कि बरामद चरस बागेश्वर से लाकर यहां सप्लाई की गई थी। पुलिस द्वारा मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।

  • Related Posts

    नामांकन रैली में शक्ति प्रदर्शन पर पुलिस का प्रहार, अराजकता फैलाने वालों पर दर्ज होंगे मुकदमे….

    Spread the News

    Spread the Newsवीडियो फुटेज से होगी अराजकता फैलाने वालों की पहचान, ट्रबल मेकर्स की सूची तैयार; निरोधात्मक कार्रवाई शुरू हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान निकाली…

    जनता दरबार में आए जमीन, सड़क, बिजली और भरण-पोषण के मामले,आयुक्त ने दिए समाधान के निर्देश….

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। आयुक्त/सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने शनिवार को कैंप कार्यालय में जनसुनवाई कर भूमि विवाद, सड़क, बिजली बिल, मृत्यु प्रमाण पत्र, भरण-पोषण और कॉलेज प्रबंधन समिति समेत विभिन्न…