तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रही दो महिलाओं को रौंदा,मौत…..

Spread the News

रामनगर। बैलपड़ाव में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे चल रही दो महिलाओं को रौंद दिया। हादसे में दोनों महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई।कार चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वहां को कब्जे में ले लिया है चालक की तलाश की जा रही है।

सोमवार की सुबह हल्द्वानी से रामनगर की और जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सड़क किनारे चल रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाओं कमला देवी (55), पत्नी शिवराज सिंह और पुष्पा देवी (55), पत्नी केवलानंद भट्ट, निवासी पट्टापानी बैलपड़ाव की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिलाएं पशुओं के लिए घास लेने के लिए जा रही थीं।

घायल महिलाओं को रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने

कार संख्या UK 19B 8791 को कब्जे में ले लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे से दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…