घर पर नहीं था परिवार, चोरों ने सेंध लगाकर 25 लाख के जेवरात किए पार….

हल्द्वानी। परिवार के घर में न होने का फायदा उठाकर चोटों ने छोटी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने बंद घर के ताले तोड़कर 25 लाख के जेवरात पार कर लिए।‌ जब परिवार वापस लौटा तो उन्हें घटना का पता चला।

जानकारी के अनुसार रामपुर रोड हरिपुर जमन सिंह निवासी फार्मेसिस्ट मनोज जोशी एक मई को परिवार सहित अपने गांव कोटाबाग गए हुए थे। इस बीच घर खाली होने का फायदा उठा चोरों ने घर में मंदिर में छिपाकर रखे 16 तोले सोने पर हाथ साफ कर लिया। सीसीटीवी में चोर घर का ताला तोड़ते नजर आ रहे हैं। वारदात में दो लोग शामिल दिख रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का निरीक्षण किया और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Advertisement
  • Related Posts

    खेत में हुआ खूनी विवाद! 22 वर्षीय युवक को मारी गोली, हालत गंभीर…

    पेट में लगी गोली, दिल्ली रेफर; पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज काशीपुर। कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम गुलजारपुर में खेत में हुए आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली लग…

    दीपावली पर खुशियों के साथ सुरक्षा का भी रखें ध्यान, मंडलायुक्त और डीएम ने दी शुभकामनाएं…

    आतिशबाजी के दौरान बरतें सावधानी, बच्चों को अकेले पटाखे न जलाने दें; बुजुर्गों और पशु-पक्षियों का भी रखें ख्याल हल्द्वानी। मंडलायुक्त दीपक रावत और जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने दीपावली…