STH में कैथ लैब का सांसद भट्ट ने किया निरीक्षण, तैयारियां पूरी, अब स्पेशलिस्ट का इंतजार…..

Spread the News

हल्द्वानी। सांसद अजय भट्ट ने आज रविवार को सुशीला तिवारी अस्पताल में नवनिर्मित कैथ लैब का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर 9 करोड़ की लागत से लगाई गई मशीन और अन्य उपकरणों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मौके से ही विख्यात हार्ट स्पेशलिस्ट ओपी यादव से फोन पर बातचीत की जिसके अनुसार जल्द ही सांसद महोदय की चिकित्सकों की टीम के साथ बैठक होगी। सांसद भट्ट ने कहा कि वह माननीय मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री से भी लैब में स्पेशलिस्ट डॉक्टर की जल्द तैनाती को लेकर वार्ता करेंगे। उन्होंने बताया कि लैब में लगाई गई 9 करोड़ की मशीन आधुनिक टेक्नोलॉजी से लैस है।कहा कि इस लैब के शुरू होने से हार्ट के जो मरीज इलाज के लिए दिल्ली या अन्य बड़े शहरों को जाते हैं उन्हें हल्द्वानी में ही अच्छा इलाज उपलब्ध हो पाएगा।

  • Related Posts

    तमंचे की नोक पर लूट की घटना को अंजाम देने वाले 3 लुटेरे गिरफ्तार, 3 अवैध तमंचे बरामद…. 

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नैनीताल जिले के रामनगर में हाथीडंगर- मालधन मार्ग पर तमंचे की नोक पर लूट की घटना को अंजाम देने की घटना में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते…

    निजी प्रकाशकों की पुस्तके लगाने पर जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई,17 विद्यालयों को नोटिस जारी……

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। जनपद में शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी और अभिभावकों पर पड़ रहे अनावश्यक आर्थिक बोझ को कम करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है।…