अवैध नशा मुक्ति केंद्र की लापरवाही से नाबालिग की हालत गंभीर, मुकदमा दर्ज…….

Spread the News

हल्द्वानी। बिठौरिया नं.1, मल्ली बमोरी, त्रिलोक नगर, थाना मुखानी निवासी जया अधिकारी पत्नी आनंद अधिकारी द्वारा मुखानी थाने में तहरीर दी गई। तहरीर में उन्होंने बताया कि उनका पुत्र शुभम अधिकारी (उम्र 17 वर्ष) नशे की लत से ग्रसित था, जिसके उपचार हेतु उन्होंने उसे 2 माह पूर्व संकल्प नशा मुक्ति समिति में भर्ती कराया। दिनांक 21 को वह अपने पुत्र से मिलने गई थी। उस समय वह सामान्य अवस्था में था।

उसी दिन बाद में वादिनी को सूचना दी गई कि उनका पुत्र बेहोश हो गया है और उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचने के लिए कहा गया। अस्पताल पहुंचने पर नशा मुक्ति केंद्र का कोई भी अधिकारी/कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। चिकित्सकीय जांच में पाया गया कि उनके पुत्र के किडनी एवं लीवर गंभीर रूप से प्रभावित हैं तथा वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर है।

महिला की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए

SSP डॉ.मंजूनाथ टीसी के निर्देशन एवं SP सिटी मनोज कुमार कत्याल तथा CO अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में कार्यवाही करते हुए उप निरीक्षक श्री अविनाश मौर्य को सौंपी गई।

जांच के दौरान पता चला कि संबंधित नशा मुक्ति केंद्र बिना पंजीकरण संचालित किया जा रहा था तथा नाबालिग को अवैध रूप से अपने संरक्षण में रखकर उपचार किया जा रहा था, जिसमें लापरवाही पाई गई।

इस आधार पर थाना मुखानी थाने में FIR संख्या 50/26, धारा 125 बी.एन.एस. एवं धारा 87/108 मानसिक स्वास्थ्य देखरेख अधिनियम 2017 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

मामले मैंअभियुक्ता आयुषी कपिल पुत्री अरुण कपिल, निवासी खड़कपुर ईसाई नगर, लामाचौड़, थाना मुखानी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…