ब्रेकिंग: महिला की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या,आरोपी पति फरार…..

Spread the News

पिथौरागढ़। जिले के थाना अस्कोट क्षेत्र के घिंघरानी गांव में पति द्वारा कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार जिले के अस्कोट थाने के अंतर्गत नेपाल सीमा के पास द्वालीसेरा गांव में बुधवार रात एक शादी समारोह चल रहा था। शादी समारोह में अन्य ग्रामीणों के साथ स्थानीय निवासी भुवन प्रसाद (50) अपनी पत्नी पत्नी गीता देवी (38) सहित इस कार्यक्रम में शामिल हुए। बताया जा रहा है कि इस बीच दंपति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। गुस्से में आकर भुवन ने कुल्हाड़ी से हमला कर गीता देवी की हत्या कर दी। मंजर देख अन्य परिजनों के शोर मचाने पर ग्रामीणों को घटना का पता चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…