अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर विद्यालय के सहयोगी कर्मचारियों को किया सम्मानित…..

Spread the News

हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर सिंथिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल के सभी सहयोगी कर्मचारियों एवं कार्यकर्ताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान उनके परिश्रम, समर्पण एवं विद्यालय के सुचारु संचालन में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई। विद्यालय परिवार द्वारा उन्हें सम्मानित करते हुए उपहार भेंट किए गए। सम्मान और पुरस्कार पाकर कर्मचारियों के चेहरे प्रसन्नता से चमक उठे।

इस कार्यक्रम में एस.सी. मिश्रा, बी.बी. जोशी, महेश जोशी, प्रदीप मित्रा, के.सी. पंत, मंजू जोशी, नीमा पांडे, ललित मोहन तिवारी, ऋचा कर्नाटक आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का समापन सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सम्मान और समानता के भाव के साथ किया गया।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…