सुभाषनगर में हुए गोलीकांड का हुआ खुलासा, लेनदेन के विवाद के चलते चली गोली,आरोपी गिरफ्तार……

Spread the News

हल्द्वानी। सुभाषनगर में शनिवार की शाम हुए गोलीकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। मामले में पुलिस ने मनीष परिहार(45) पुत्र जवाहर सिंह परिहार, निवासी कृष्णा नगर फेस-E, डहरिया, हल्द्वानी, जिला नैनीताल मूल पताः ग्राम/पो० असों, तहसील थाना कपकोट, जिला बागेश्वर को गिरफ्तार किया है।

दिनांक 25.04.2026 को वादी कमल परमार पुत्र डुंगर सिंह परमार, निवासी कपूर आटा चक्की, सुभाष नगर, हल्द्वानी, जिला नैनीताल द्वारा अपने साथियों योगेन्द्र परमार तथा सुदर्शन परमार के साथ पुलिस को लिखित तहरीर सौंपी।

तहरीर में अवगत कराया गया कि दिनांक 25.04.2026 को समय लगभग शाम 7 बजे मनीष परिहार नामक व्यक्ति द्वारा अपनी कार संख्या UK04AQ-3663 का उपयोग करते हुए वादी को निशाना बनाकर जान से मारने की नीयत से फायर किया गया, जो वादी के मकान की सीढ़ियों (जीने) पर जाकर लगा। इस घटना में वादी एवं उनका पोता बाल-बाल बच गए।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 139/2026, धारा 109 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

उक्त गंभीर प्रकरण में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी.सी. द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक हल्‌द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीमों का गठन किया गया।

पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से 01 अदद रिवाल्वर (.32 बोर), 01 अदद जिन्दा कारतूस एवं 01 अदद खोखा कारतूस (.32 बोर) बरामद किया गया। पुलिस द्वारा की गई पछताछ में अभियुक्त ने बताया कि विशाल नाम के युवक के साथ उसका लेनदेन को लेकर विवाद है। परेशान होकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

  • Related Posts

    भोटिया पड़ाव क्षेत्र में स्मैक के साथ बीए का छात्र गिरफ्तार…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के तहत युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजू नाथ टीसी द्वारा…

    Chardhaam Yatra-2026: केदारनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 4 दिनों में पहुंचे 1.24 लाख श्रद्धालु…..

    Spread the News

    Spread the NewsChardhaam Yatra-2026 के अंतर्गत चल रही केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी आस्था देखने को मिल रही है। प्रशासन का दावा है कि 22 अप्रैल 2026 को…