भोटिया पड़ाव क्षेत्र में स्मैक के साथ बीए का छात्र गिरफ्तार…

Spread the News

हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन को साकार करने के तहत युवाओं को नशे के चंगुल से बचाने के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजू नाथ टीसी द्वारा अधीनस्थों को जनपद में सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में एसपी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं सीओ हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में दिनांक 25.04.2026 को चेकिंग के दौरान भोटिया पड़ाव क्षेत्र स्थित कृष्णा अस्पताल के पास से अभियुक्त निखिलेश कनवाल(20) पुत्र अनिल कनवाल निवासी,खत्याड़ी, स्टेडियम के पास, अल्मोड़ा को 08 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त पूर्व में भी जनपद अल्मोड़ा से स्मैक तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह (SSJ) काॅलेज अल्मोड़ा में बी.ए. का स्टूडेंट है।

अभियुक्त के खिलाफ थाना हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 140/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…