Chardhaam Yatra-2026: केदारनाथ धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, 4 दिनों में पहुंचे 1.24 लाख श्रद्धालु…..

Spread the News

Chardhaam Yatra-2026 के अंतर्गत चल रही केदारनाथ धाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी आस्था देखने को मिल रही है। प्रशासन का दावा है कि 22 अप्रैल 2026 को कपाट खुलने के बाद से शनिवार शाम पांच बजे तक (सिर्फ 4 दिनों के भीतर) रिकॉर्ड 1,24,782 श्रद्धालुओं ने बाबा केदार के दर्शन किए हैं।

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने बताया कि पिछले 4 दिनों से यात्रा सफलतापूर्वक संचालित की जा रही है और सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह व्यवस्थित हैं। वहीं, शनिवार को श्री भैरवनाथ जी मंदिर के कपाट खुलने के साथ ही केदारनाथ धाम में सायं कालीन आरती का भी शुभारंभ दिया गया है।

इस दौरान केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने कहा कि केदारनाथ जी के कपाट खुले हुए आज चौथा दिन है और आज भगवान भैरवनाथ जी के कपाट भी खुल गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में केदारनाथ धाम में व्यवस्थाएं बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने कहा कुछ अराजक तत्व द्वारा धाम को बदनाम किया जाना बेहद निंदनीय है।

जिला प्रशासन ने बताया है कि शनिवार को कुल 31,160 लोगों ने केदारनाथ धाम के दर्शन किए। इनमें 132 बच्चे और 9,993 महिलाएं शामिल रहीं। हालांकि, शनिवार को किसी भी विदेशी श्रद्धालु ने केदारनाथ धाम के दर्शन नहीं किए।

  • Related Posts

    मगरमच्छ के हमले में वृद्धा की मौत….

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। जिले के नानकमत्ता में पशुओं के लिए घास काट रही महिला को मगरमच्छ ने मार डाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी…

    बनभूलपुरा में अतिक्रमण पर गरजा नगर निगम का बुलडोजर, कबाड़ियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नगर निगम द्वारा शनिवार को अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। इस दौरान आबादी क्षेत्र में खोली गई कबाड़ की दुकानों के क खिलाफ भी सख्त कार्रवाई…