युवाओं की नशों में जहर घोलने का प्रयास विफल,66 लाख की स्मैक के साथ ऑटो चालक गिरफ्तार…….

Spread the News

हल्द्वानी। ऑपरेशन प्रहार के तहत नशे के खिलाफ पुलिस और SOG ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़ी सफलता प्राप्त की है। मंगलवार को पुलिस और एसओजी की टीम ने एक स्मैक तस्कर को भोटिया पड़ाव इलाके से गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से करीब 221 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत ₹66.33 लाख आंकी गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के कब्जे से नशे के सामान की बिक्री से मिले ₹14520 भी मिले हैं।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपी की पहचान द्वाराहाट निवासी विजय सिंह नेगी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि आरोपी हल्द्वानी में रहकर ऑटो रिक्शा चलाता है। बकौल पुलिस, आरोपी हल्द्वानी के गंगा कालोनी इलाके में रहता है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के खिलाफ पहले से दो मुकदमें दर्ज हैं और वह जेल भी जा चुका है।

  • Related Posts

    छात्रसंघ चुनाव में मुकाबले की तस्वीर साफ, ABVP-NSUI ने उतारे अध्यक्ष पद के प्रत्याशी….

    Spread the News

    Spread the Newsधीरज बिष्ट पर ABVP ने जताया भरोसा, NSUI ने मेहुल शाह को बनाया उम्मीदवार; आर्यन बेलवाल के अगले कदम पर टिकी नजर हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव…

    पशु आहार की बढ़ी दरों पर लगी रोक, 55 हजार दुग्ध उत्पादकों को राहत…..

    Spread the News

    Spread the Newsमुकेश बोरा ने मंत्री सौरभ बहुगुणा का जताया आभार, 14 सितंबर का वृद्धि आदेश अग्रिम आदेश तक स्थगित लालकुआं। बरसात, दैवीय आपदा और आगामी त्योहारी सीजन के बीच…