संपर्क क्रांति में 7 लाख की लूट, बंदूक की नोक पर ऑटोमोबाइल कर्मियों को लूटा….

Spread the News

रुद्रपुर। ऑटोमोबाइल का सामान लेने ट्रेन से दिल्ली जा रहे दो कर्मियों से बंदूक की नोक पर सात लाख की लूट के मामले से घटना स्थल के साथ ही आस पास के क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। दिन दहाड़े हुई इस घटना से व्यापारी वर्ग में खासा आक्रोश है।

जानकारी के अनुसार बुधवार को रुद्रपुर स्थित जपनीत ऑटो के कर्मी रितिक मंडल और साहिब सिंह दुकान का सामान लेने संपर्क क्रांति ट्रेन से दिल्ली जा रहे थे। कर्मियों के पास रुपए होने की भनक लगने पर बदमाश उनके पीछे लग गए। आरोप है कि बिलासपुर में ट्रेन में मौजूद बदमाशों ने उनके सिर पर बंदूक रखकर सात लाख रूपये लूट लिए। लूट के बाद भागते हुए बदमाशों ने हवाई फायर भी किए जिससे मौके पर अफरा तफरी का माहौल रहा। घटना के बाद रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और अन्य व्यापारियों ने घटना की जानकारी ली। उन्होंने आरपीएफ चौकी प्रभारी संतोष कुमार मीणा से मुलाकात कर बदमाशों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Related Posts

    चोरों ने महिला बैंक कर्मी के घर में लगाई सेंध, लाखों के जेवर व नगदी ले उड़े शातिर…..

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। शहर के रामश्रय विहार में चोर महिला बैंक कर्मी के घर से लाखों के जेवरात व नकदी ले उड़े। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी…

    बंधक बना चार दिन तक युवती से दुषकर्म, न्यायालय ने मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के दिए निर्देश……

    Spread the News

    Spread the Newsऊधमसिंहनगर। एक युवती ने दो युवकों पर उसे बंधक बना दुष्कर्म करने और एक आरोपी पर जबरन उससे शादी कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट…