बाबासाहेब की जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर में, 60 लोगों ने किया रक्तदान….

हल्द्वानी। संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर वार्ड न 36 स्तिथ अंबेडकर पार्क मैदान दमुवाढूंगा में भाजपा नेता एवं पार्षद प्रतिनिधि वार्ड न 37 हृदयेश कुमार द्वारा स्व. बालकिशन देवकीनंदन जोशी चैरिटेबल ब्लड बैंक मुखानी के सहयोग से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर कैम्प में लगभग 60 लोगों द्वारा रक्तदान किया गया। इस दौरान यहां जन सुविधा शिविर कैम्प भी आयोजित किया गया,जिसमें सैकड़ों लोगों ने शिविर कैम्प का लाभ लिया।

इस अवसर पर ब्लड बैंक मुखानी के डॉ. प्रकाश मेहता सहित ब्लड बैंक एवं जन सुविधा शिविर कैम्प की टीम उपस्थित रहीं।

कैंप में हर्षित भारती,अरुण कुमार,पंकज अधिकारी,वीरेंद्र बिष्ट,योगेन्द्र बिष्ट,गौरव सम्भल, मनीष बिष्ट,दीपक आर्य,रिंकू आर्य,गोपाल आर्य,शुभम् आर्य,रजत कुमार समेत गणमान्य लोगों ने अपना योगदान दिया।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख के गुम मोबाइल बरामद

    जुलाई से 4 नवंबर तक अलग-अलग राज्यों से खोज निकाले 250 मोबाइल फोन, एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल ऐप सेल की बड़ी कामयाबी हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने गुम…

    घर के निकट ही तेंदुए ने किशोर को बनाया निवाला, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम….

    लोहाघाट। क्षेत्र के सुड डूंगरी गांव में तेंदुए ने घर के पास ही 13 वर्षीय किशोर पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना से गांव में दहशत…