दो बच्चों की मां ने गटका जहर, इलाज के दौरान मौत…….

Spread the News

हल्द्वानी। दमुवाढूंगा निवासी महिला ने सल्फास खा कर खुदकुशी कर ली। सल्फास खाने के बाद हालात बिगड़ने पर उसने परिजनों को सूचना दी। परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसकी मौत हो गई।

जानकारी के बेड़ीनाग निवासी उर्मिला (27) यहां बैड़ीखत्ता दमुवाढूंगा में किराये के मकान में रहती थी। वह पिछले तीन वर्ष से यहां रह रही थी। शनिवार शाम अज्ञात कारणों के चलते उसने सल्फास खा लिया। जब उसकी हालत बिगड़ी तो उसने फोन कर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे लोग उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान रात में उसकी मौत हो गई। महिला अपने पीछे दो मासूम बच्चों को छोड़ गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

  • Related Posts

    नशे में कार दौड़ाकर राहगीरों से अभद्रता, पुलिस ने युवकों को सिखाया सबक….

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। शराब के नशे में वाहन चलाकर हुड़दंग मचाना और राहगीरों व महिलाओं से अभद्रता करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। सूचना पर बहादराबाद पुलिस ने तत्काल…

    आसमान छूने को तैयार हल्द्वानी, देशभर के रॉकेट्री सितारों का होगा महामुकाबला….

    Spread the News

    Spread the News4-5 अक्टूबर को गौलापार में ‘आकाशयान स्पर्धा’, 35 किमी ऊंचाई तक जाएगा वैज्ञानिक पेलोड हल्द्वानी। उत्तराखंड का हल्द्वानी देशभर के युवा स्पेस इनोवेटर्स और रॉकेट्री प्रतिभाओं की मेजबानी…