ओवरटेकिंग पर हुए विवाद में चली गोली, रिटायर्ड ब्रिगेडियर की मौत….

Spread the News

देहरादून। राजधानी के राजपुर थाना क्षेत्र स्थित जोहड़ी गांव में सोमवार सुबह गोलीकांड से हड़कंप मच गया। इस दौरान मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर को गोली लगने से उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से आरोपी फरार हैं।

जानकारी के मुताबिक, इलाके में दो एसयूवी कार सवारों के बीच ओवरटेकिंग को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि इसके बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर फायरिंग शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी के एक गोली लग गई। इससे उनकी मौत हो गई। सूत्रों ने बताया कि घटना सुबह 7 बजे से पहले की है।

इस घटना से इलाके में भय का माहौल है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है। अलग-अलग मीडिया रिपोर्ट्स में पुलिस अफसरों के हवाले से छपा है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा।

मीडिया में अब तक सामने आईं खबरों के मुताबिक, विवाद में मारपीट भी हुई है। बकौल रिपोर्ट्स, मारपीट और फायरिंग के दौरान एक कार सवार 2 लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना के दौरान एक कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने की बात भी सामने आई है।

  • Related Posts

    नैनीताल पुलिस के हरियाली तीज महोत्सव में बिखरी सावन की रंगत, झूले से लेकर तीज क्वीन तक छाया उल्लास…

    Spread the News

    Spread the Newsहल्द्वानी। नैनीताल पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों के लिए शनिवार को मधुबन वाटिका में हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। सावन की हरियाली, पारंपरिक झूलों,…

    घर में घुसी बेकाबू कार, मची अफरा-तफरी; खेल रहे बच्चे आए चपेट में……

    Spread the News

    Spread the Newsराजपुरा मिलेट्री कैंट रेलवे क्रॉसिंग के पास हादसा, मजबूत दीवार तोड़कर आंगन में घुसी कार; चालक मौके से फरार हल्द्वानी। राजपुरा मिलेट्री कैंट रेलवे क्रॉसिंग के पास रविवार…