फर्जी दस्तावेज बना उत्तराखण्ड में रह रही किर्गिस्तान व उज्बेकिस्तान की तीन महिलाएं गिरफ्तार…..

Spread the News

देहरादून। राजधानी में पुलिस को ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फर्जी भारतीय दस्तावेजों के आधार पर अवैध रूप से देहरादून में रह रहीं तीन विदेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार की गईं महिलाओं में 1 किर्गिस्तान और 2 उज्बेकिस्तान की रहने वाली हैं। ये कार्रवाई पुलिस और एलआईयू की संयुक्त टीमों ने की है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में से एक महिला पहले एक साल के वीजा पर भारत आई थी लेकिन वीजा अवधि समाप्त होने के बावजूद स्वदेश न लौटकर अवैध रूप से यहां रह रही थी।

वहीं, दो विदेशी महिलाएं कथित तौर पर अवैध तरीके से नेपाल के रास्ते भारत आईं थीं। आरोप है कि तीनो विदेशी महिलाओं ने भारत में अपने किसी परिचित के जरिए फर्जी भारतीय दस्तावेज तैयार करवाए थे। बकौल पुलिस, इनमें से एक महिला पहले भी अवैध रूप से भारत में रहने के आरोप में गिरफ्तार की गई थी।

महिला को बिहार पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने की बात सामने आई है। पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी महिला जेल से जमानत पर बाहर आने के बाद अपने देश न जाकर भारत में दोबारा अवैध रूप से रह रही थी।

  • Related Posts

    नशे में कार दौड़ाकर राहगीरों से अभद्रता, पुलिस ने युवकों को सिखाया सबक….

    Spread the News

    Spread the Newsहरिद्वार। शराब के नशे में वाहन चलाकर हुड़दंग मचाना और राहगीरों व महिलाओं से अभद्रता करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। सूचना पर बहादराबाद पुलिस ने तत्काल…

    आसमान छूने को तैयार हल्द्वानी, देशभर के रॉकेट्री सितारों का होगा महामुकाबला….

    Spread the News

    Spread the News4-5 अक्टूबर को गौलापार में ‘आकाशयान स्पर्धा’, 35 किमी ऊंचाई तक जाएगा वैज्ञानिक पेलोड हल्द्वानी। उत्तराखंड का हल्द्वानी देशभर के युवा स्पेस इनोवेटर्स और रॉकेट्री प्रतिभाओं की मेजबानी…